कसया/कुशीनगर। तमकुही राज के पूर्व विधायक व पूर्व सपा नेता नंदकिशोर मिश्रा का भाजपा मे आने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख आवास जोकवा में बड़े गर्मजोशी से फूलमालाओं से लादकर गगन भेदी नारो से उनका स्वागत किया।
संघ से जुड़े लगातार दो बार सेवरही से भाजपा विधायक रहे नंदकिशोर मिश्रा विगत वर्ष 2017 में भाजपा से टिकट कटने से बागी होकर चुनाव मैदान में कूद पड़े जिसके चलते पार्टी की किरकिरी हो गई । तब से श्री मिश्र सपा का दामन थाम लिये। बीते दिनों शुक्रवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर अपने पुराने घर भाजपा में चले गये। शनिवार को दोपहर दो बजे जिले में प्रथम आगमन पर जोकवा बाजार प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, राणा मिश्रा, पूर्व प्रधान विनय तिवारी, पूर्व प्रधान ब्रजेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, राजू यादव,संजय श्रीवास्तव, विजय मिश्रा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक सुरेन्द्र सिंह,दिग्विजय सिंह,अजय तिवारी,लव पाण्डेय, अतुल तिवारी, झुनेनद्र सिंह,गौरव जायसवाल, विशाल जायसवाल, नागेन्द्र गुप्ता, कल्लू चौधरी, शत्रुजीत सिंह,संतोष सिंह,सुरेन्द्र सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…