News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुप-रेखा निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2022  |  5:42 PM

753 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुप-रेखा निर्धारित
  • गणतंत्र दिवस के सभी कार्यक्रमों दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक- एडीएम

कुशीनगर l अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को लेकर आयोजित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान इस पर्व को परम्परागत रुप से मनाये जाने के निर्णय के साथ ही विविध कार्यक्रमों की रुप-रेखा तय की गयी।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ये राष्ट्रीय पर्व को मनाना हम सभी का दायित्व व कर्तव्य है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कोविड के गाइड लाइन का पालन हर हाल में सुनिश्चित करते हुए किसी भी कार्यक्रम दौरान भीड़ इकट्ठी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

तय कार्यक्रम अनुसार इस पर्व की शुरुआत प्रातः 06 बजे धार्मिक स्थलो पर सामूहिक प्रार्थना के साथ होगी। सभी सरकारी भवनो पर ध्वजारोहण 08.30 बजे किया जायेगा एवं राष्ट्रगान व संकल्प को दोहराया जायेगा, तत पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा प्रातः 09 बजे से पुलिस लाइन में पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। शैक्षिक संस्थानो में झण्डारोहण 10.00 बजे किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखण्डता देश भक्तो के जीवन के प्रेरक प्रत्संग दोहराये जायेगे। शैक्षिक संस्थाओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गोष्ठी एवं 11,00 बजे तहसीलदार गण द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर सम्मानित किया जाएगा।

सभी नगर पलिका परिषद, नगर पंचायतो, ब्लाको, ग्राम पंचायतो में सफाई, झण्डारोहण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। शहर एवं नगरो के चैराहो पर स्थिति लगी मूर्तियो की सफाई एवं 25 व 26 जनवरी को देश भक्ती गीतो को बजाया जायेगा तथा सभी सरकारी कार्यालयो, भवनो एवं शहर के समस्त उ0मा0 विद्यालयों के भवनो पर 25 एवं 26 जनवरी को प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में एसडीएम गण, क्षेत्राधिकारी पड़रौना, समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, सेवायोजन विभाग, खेल विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण व कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking