News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जरूरतमंदों के लिए नयी दिशा ने लगाई सहयोग की छतरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 7, 2022  |  5:18 PM

698 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जरूरतमंदों के लिए नयी दिशा ने लगाई सहयोग की छतरी

कसया/कुशीनगर। जरूरतमंदों की सेवा करना पवित्र कार्य है। शासन और प्रशासन की मंशा भी है कि समाज के अंतिम आदमी तक की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति की जाय। इस कार्य में शासन, प्रशासन के साथ साथ गैर सरकारी संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये संगठन समाज के बीच रहकर समाज की आवश्यकताओं को भली भांति समझते हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में जरूरतमंदों के लिए नयी दिशा द्वारा लगाई गई सहयोग की छतरी सराहनीय कार्य है और इससे जरूरतमंद लाभान्वित होंगे ऐसा मैं उम्मीद करता हूँ। उक्त बातें उपजिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय ने नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा कसया नेशनल हाइवे ब्रिज के नीचे जरूरतमंदों के लिए लगाए गए सहयोग की छतरी का उद्घाटन करते हुए कहा। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कुछ जरूरतमंदों को अपने हाथों से कम्बल व कपड़े भी बाटें। कार्यक्रम के सम्बन्ध में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत दिलाने हेतु स्थानीय निवासी व बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के शिक्षक डॉ0 रितेश सिंह के संयोजन में संस्था ने सहयोग की छतरी लगाई है। इसके अंतर्गत समाज के सक्षम लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे उपयोग में आने योग्य कपड़े यहां दान स्वरूप रखें और समाज के जो जरूरतमंद लोग हैं वो अपनी आवश्यकतानुसार निसंकोच कपड़े ले जाने की कृपा करें। उपस्थित सभी सज्जनों का स्वागत व आभार संयोजक डॉ0 रितेश सिंह ने किया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नीतीश शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी, इन्द्र मिश्र, आशीष द्विवेदी, ममता कश्यप, परवेज आलम गुडडू, वागले, डॉ0 राकेश चतुर्वेदी, डॉ0 अजय कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, किशोर निषाद, संजय सिंह, अमर सिंह, प्रकाम्य चतुर्वेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, विवेक द्विवेदी सहित अधिकांश स्थानीय लोग उपस्थित रहे l

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking