News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  7:37 PM

525 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आवश्यक बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी महोदय देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई । उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । विदित है कि जनपद में 01 अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं क्रय होना शुरू हुआ है।जनपद के कुल 72 गेहूं क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 17, पी0 सी0 एफ0 के 38, यू0पी0सी0यू0 के 10, यू0पी0एस0एस0 के 06 और एफ0सी0आई0 के 01 क्रय केंद्र है। अब तक 09 गेहूं क्रय केंद्रों पर लगभग 109.5 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि गेहूं खरीद के लिए आवश्यक संसाधन जैसे कांटा, नमी मापक यंत्र, बैनर, वॉल पेंटिंग, आगंतुक रजिस्टर, कृषक रजिस्टर आदि तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि आगंतुक कृषकों का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज फाइल बनाकर रखना आवश्यक है। तथा क्रय रजिस्टर पर कृषकों का हस्ताक्षर अवश्य कराएं। क्रय केंद्रों पर आगंतुक कृषकों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छाया एवं बैठने की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित किया जाए । प्रत्येक क्रय केंद्रों पर राजस्व कर्मी नोडल के रूप में तैनात किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त बोरों की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि गेहूं क्रय में बाधा उत्पन्न ना हो ।

उन्होंने कहा कि जिन क्रय केंद्रों पर अभी खरीदारी नहीं हुई है वे शनिवार तक प्रत्येक दशा में खरीदारी शुरू कर दें क्योंकि अब गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी अपने केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे अनुपस्थिति की दशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह तथा सभी क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking