News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: एनएचएम संविदा कर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2021  |  3:56 PM

683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: एनएचएम संविदा कर्मियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारि (चिकित्सक) पैरामेडिकल/मैनेजमेंट व अन्य आशा बहुएं की 7 सूत्रीय मांग है, पिछले 2 वर्षों से कोविड जैसी वैश्विक महामारी व कोविड टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण कार्यों में निरंतर अपनी सेवा प्रदान कर पूरी योगदान दे रहे हैं इस दौरान संविदा कर्मियों से प्रत्येक राज्य की अवकाश व सप्ताहिक अवकाश में भी लगातार विभागीय कार्य लिया जा रहा है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

धरना प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाते हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मीयो ने बताया कि 26 जुलाई 2021 संगठन प्रतिनिधि मंडल से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश से वार्ता के दौरान तीन मांगों को पूरा किए जाने की सहमति प्रदान किए जाने के उपरांत भी दो मांगों पर तीन माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी कोई कार्रवाई न होने से प्रदेश के स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है जिसके कारण संगठन आंदोलन की राह पर जाने हेतु विवश है संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि संगठन की पूर्व से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो निम्न रूपरेखा के अनुसार संगठन प्रदेश भर में आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा और आकास्मिक स्वास्थ्य सेवा अनवरत जारी रहेगा और समस्त जिलों में अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ विभाग की समस्त प्रकार की सेवाओं आकास्मि सेवा को छोड़कर समस्त स्वास्थ्य कार्य बंद किया जाना हमारे आंदोलन में शामिल होगा।

सात सूत्री मांगों निम्न वत है पहला विनियमितीकरण /समायोजन व असृजित पदों का विभाग में सृजन, वेतन पालिसी एवं वेतन विसंगति, सातवां वेतन आयोग का लाभ व जॉब सिक्योरिटी, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, आउटसोर्स नीति, बीमा पालिसी, आशा बहुओं का नियत मानदेय मांग में शामिल है। धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र पांडे, महामंत्री राजीव यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री फारूक हाशमी, संगीता धीमन, शालू सिंह, प्रेमशीला पटेल, मिथिलेश, आरती, साधना, मंगिया गुप्ता, वृंदा कुशवाहा, पूजा राजपूत, ममता यादव, चिंता, किरण यादव, अनुराधा, पुष्प लता चौधरी, प्रेम मिश्रा आदि संविदा स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking