कुशीनगर। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पर एक्शन एड एशोसिएशन के सौजन्य से गोद लिए गए क्षय रोगियों को रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड के नेतृत्व में सीएचसी प्रभारी डा रवि भूषण, श्रीपकश त्रिपाठी, छोटे पांडेय और जावेद अली के द्वारा प्रति व्यक्ति न्यूटीशनल सामग्री मूंगफली का दाना एक किग्रा, चाना भुना हुआ एक किग्रा, गुड़ एक किग्रा, चने का सत्तू एक किग्रा, सोयाबीन एक किग्रा और हार्लिक्स एक किग्रा का वितरण किया गया।
विदित हो मार्च 2022 में विश्व क्षय उन्मूलन दिवस के अवसर पर डा सुरेश पटारिया मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर के नेतृत्व और परामर्श पर जनपद कुशीनगर के कोविड प्रभावित टीबी से ग्रसित पचास क्षय रोगियों को एक्शन एड के सौजन्य से रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक एक्शन एड के द्वारा गोद लिया गया था। उन रोगियों के नियमित देखभाल और दावा के प्रयोग समय से हो सके एक्शन एड टीम मिलकर चिंतन करती रही।
वितरण के दौरान डा रवि भूषण, रामवृक्ष गिरि, श्रीपाकाश त्रिपाठी, छोटे पांडेय और जावेद अली, संजय प्रसाद पुत्र प्रभावती, प्रियंका देवी, बैजनाथ प्रसाद, आकाश राजभर, उदासी देवी, अर्जुन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…
हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…