कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर जनपद में सभी 432 शक्ति केंद्रों के एक एक दलित बस्तियों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए खिचड़ी सहभोज आयोजित कर सामाजिक समरसता का सन्देश दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि विभिन्न शक्ति केंद्रों के खिचड़ी सहभोज में शामिल होते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के दिन समाज के सभी दबे, कुचले, शोषित, अमीर, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर ऊंच-नीच जात पात का भेदभाव खत्म करने का प्रयास करते हैं। कहा कि भाजपा सभी वर्गों और समुदायों को समान रूप से साथ लेकर चलने वाली एकमात्र राजनीतिक दल है। ऐसे आयोजन समाज के सभी जाति, धर्म,पंथ और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होता है।
इसी क्रम में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल और जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द कठकुइयां मण्डल के जंगल पचरुखिया दलित बस्ती में आयोजित खिचड़ी सहभोज में सामाजिक समरसता का सन्देश दिया।इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार, विजय कुमार सोनी, राजकुमार गुप्ता, नन्द किशोर जायसवाल,छोटू भारती, राजकुमार पासवान, जितेंद्र मद्धेशिया, राजकिशोर दास, आदि मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…