News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कि मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 4, 2022  |  6:01 PM

726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक कि मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के साखोपार के आगे सेमरहनी पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार दो युवकों में से एक कि मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आज की हॉट खबर- तस्करों की चाल नाकाम : बिहार सीमा से पहले पकड़ी...

मिली जानकारी के अनुसार कसया निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र मद्देशिया उर्फ पिंटू व जितेंद्र मद्देशिया के दुकान पर ही कार्यरत कसया थाना क्षेत्र के मथौली निवासी 18 वर्षीय गौरव वर्मा पुत्र कमल वर्मा दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के बहोरापुर में किसी के यहाँ निमंत्रण पर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए।निमंत्रण में शामिल होने के बाद जितेंद्र की दुकान पर ही कार्यरत साड़ी खुर्द के टोला बंजारा पट्टी निवासी एक दूसरे युवक के यहाँ ईद के मौके पर सेवई खाने के लिए भी निकल पड़े लेकिन वह अभी साखोपार के आगे सेमरहनी पुल पर पहुँचे थे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया,जिससे वह वहीं पर गिर पड़े थे और रात भर वही पड़े रहे हैं।इधर मृतक के घर वाले देर रात तक घर दोनों युवकों के घर वापस न पहुचने पर थाने पर पहुँचकर युवकों के घर न पहुचने कि जानकारी देते हुए बाइक की नम्बर नोट कराकर खोजबीन की गुहार लगाई थी। इधर जब बुधवार की सुबह भोर में लोग टहलने के निकले तो देखा कि एक बाइक पुल से टकरा कर रोड के किनारे पड़ी है व दो युवक पुल के नीचे दरेसी में बेहोश पड़े हैं।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुँची पुलिस व स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ डाक्टरो ने जितेंद्र मद्देशिया को मृत घोषित कर दिया।

जबकि गौरव वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज के डाक्टरो ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया।मृतक जितेंद्र मद्देशिया के घर घटना की जानकारी जब पुलिस वालों ने दी तो मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक युवक कसया मेन रोड पर ही एक दुकान चलाता था। मृतक का चार वर्षीय एक बेटे ,पत्नी व मा ,बाप का रो- रो कर बुरा हाल है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद दाह संस्कार कर दिया गया।जबकि घायल युवक गौरव जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

संबंधित खबरें
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर चोरी के दर्ज मुकदमे…

झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking