News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2023  |  6:42 PM

921 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

कसया/कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी अंतर्गत जोकवा बाजार में हाईवे पर रविवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में भिड़ गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।इसमें एक ब्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जबकि दूसरा ब्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को फाजिलनगर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।जहां पर उपचार चल रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मोतिहारी बिहार के अविनाश झा व संजीव पांडेय कार से गोरखपुर से खरीददारी करके देर शाम गांव जा रहे थे।अभी वह तुर्कपट्टी के जोकवा बाजार पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सामने आगे जा रही ट्रक से भिड़ कर उसके अंदर घुस गई।भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।इसमें अविनाश झा 50 बर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई।जबकि संजीव पांडेय 45 गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज कार्रवाई में जुट गई।चौकी प्रभारी मधुरिया रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण हेतु भेज कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking