News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा में त्रुटि सुधार का और एक मौका

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2021  |  8:09 PM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा में त्रुटि सुधार का और एक मौका
  • कक्षा 11,12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों का छात्रवृति त्रुटि सुधार कराये शिक्षण संस्थान

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत कक्षा 11 -12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की लॉगिन से स्क्रूटनी के उपरांत निदेशालय द्वारा प्राप्त कराए गए संदेहास्पद डाटा में विभिन्न कारणों सहित त्रुटिया मिली है। उनका संशोधन करते हुए उक्त योजना से संबंधित सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि त्रुटियों को सही करते हुए हस्ताक्षर सहित हार्ड कॉपी (वांछित अभिलेखों सहित) दिनांक 24 दिसंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कुशीनगर में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र /अपात्र छात्रों का डाटा समयान्तर्गत दिनांक 25 दिसंबर 2021 तक अग्रसारित/निरस्त किया जा सके। उक्त के दृष्टिगत यदि कोई पात्र छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी संस्था की होगी।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking