News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एक अनार दो बीमार, जब छात्रा को घर पहुंचाने के लिए दो युवक आपस में भिड़े और फिर जो हुआ…माशाल्लाह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 20, 2022  |  5:56 PM

2,090 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एक अनार दो बीमार, जब छात्रा को घर पहुंचाने के लिए दो युवक आपस में भिड़े और फिर जो हुआ…माशाल्लाह

कुशीनगर। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत आपने सुनी होगी, लेकिन कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में एक अनार दो बीमार वाली कहावत उस समय चरितार्थ होती नजर आई जब एक स्कूली छात्रा को उसके घर पहुंचाने को लेकर दो युवक आपस में सरेआम सड़क पर ही तमाशा खड़ा कर दिए इनकी हरकते देख कर आसपास के लोग वहा खड़े हो गए तभी भीड़ में से किसी ने पुलिस को पहुंचने की बात किया,तब दोनो युवक वहा से भाग खड़े हुए। मामला छात्रा को अपने-अपने बाइक पर बैठा कर उसके घर तक छोड़ने को लेकर दोनो युवकों के बीच था।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

यह था मामला

अपने स्कूल से पैदल घर लौट रही इंटर कॉलेज की एक छात्रा को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के चक्कर में दो युवक आपस में ही तमाशा करते हुए भिड़ गए। दोनों के बीच सरेराह मारपीट होने लगी। मामला बिगड़ता देखकर छात्रा वहां से तीसरे युवक की बाइक पर बैठकर खिसक गई। बाद में लोगों ने मारपीट कर रहे युवकों को समझाकर शांत कराया। किसी ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तो बाइक सवार दोनों युवक वहां से चले गए। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही।

कुशीनगर जिला के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्रा पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में छात्रा ने किसी युवक को कॉल करके बाइक से घर छोड़ने के लिए बुला लिया। युवक पहुंचा तो उसने जरूरी काम का हवाला देते हुए छात्रा को घर छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने किसी दूसरे को कॉल किया। वह युवक भी अपनी बाइक लेकर पहुंच गया। इसके बाद दोनों छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाने के लिए कहासुनी पर उतर आए। तब छात्रा ने उनको वहां से चले जाने के लिए कह दिया, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक जाने के बजाय आपस में मारपीट करने लगे। इसके बाद छात्रा स्कूल से लौट रहे अपने ही गांव के एक अन्य छात्र के साथ बाइक पर बैठकर घर चली गई।

जब इस विषय में तमकुहीराज थाना के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking