News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिले में मात्र 34 हजार 218 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, लक्ष्य था एक लाख 15 हजार 200 मीट्रिक टन

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 6, 2022  |  10:22 PM

819 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिले में मात्र 34 हजार 218 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद, लक्ष्य था एक लाख 15 हजार 200 मीट्रिक टन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि दिनांक 06 जनवरी 2022 को धान खरीद के संबंध में जिला खाद्य विपनन अधिकारी व सहायक निबंधक सहकारिता एवं समस्त क्रय एजेंसियों के केंद्र प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा में पाया गया कि समस्त धान क्रय केंद्र द्वारा 115200 मीट्रिक टन के सापेक्ष 34218 मिट्रिक टन खरीद की गई है जो लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 30% है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि जिन क्रय केंद्रों की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 40% से कम है उन केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है तथा जिन केंद्र प्रभारियों द्वारा बोरा ना होने का कृत्रिम अभाव पैदा किया जा रहा है एवं ऑनलाइन बोरा फ़ीड नहीं किया जा रहा हैं उनके विरुद्ध एफ0 आई0 आर0 दर्ज करने की कार्यवाही क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक के द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि नैफेड के 08 केंद्रों में विगत 04 दिनों से धान खरीद में लापरवाही की जा रही है तथा संबंधित केंद्र प्रभारियों द्वारा धान मिलरो को नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिसके कारण केंद्रों में धान खरीद के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण धान खरीद में कमी आ रही है, ऐसे केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देशित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking