कुशीनगर। आम लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे यातायात माह नवंबर में पुलिस वाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। न तो वह हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे हैं और न ही तीन सवारियां बैठाने से बाज आ रहे हैं। ऐसे में जब वह खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो दूसरों को इसकी सीख कैसे देंगे।
यूपी पुलिस माह का शुभारंभ कर यातायात व्यवस्था को सुधारने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को सीख दी थी। लेकिन, यातायात माह के दूसरे ही सप्ताह में शहर के चौराहों पर यातायात नियमों का पालन होता नजर नहीं आया। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे एक ही बुलेट पर पुलिस वाले हाईवे 28 पर फर्राटे भरते हुए जा रहे है.वीडियो में पुलिस वाले न तो वह हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे हैंऐसे में जब वह खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो दूसरों को इसकी सीख कैसे देंगे। वीडियो हाटा कोतवाली के पास का बताया जा रहा है। अगर नियम का पालन कराने वाले ही नियम की अनदेखी करते नजर आए तो आम जनमानस का क्या होगा ?
रखवाले ही उड़ा रहे हैं नियम-कानून की धज्जियां @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/RwsN7HTjsx
— News Addaa (@news_addaa) November 12, 2022
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…