News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बौद्ध संग्रहालय द्वारा कराया गया छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 21, 2022  |  7:31 PM

723 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बौद्ध संग्रहालय द्वारा कराया गया छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता मे प्रतिभागी छात्रों ने बनाया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और भगवान बुद्ध का चित्रांकन

कसया/कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी 2022 को राहुल शिशु शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुशीनगर प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 09 तक कुल 56 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा भगवान बुद्ध पर सुंदर चित्रांकन किए। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार नेहा सिंह व द्वितीय पुरस्कार सपना सिंह, तृतीय पुरस्कार अमृता पाण्डेय को, सांत्वना पुरस्कार खुशी चौबे व आशीष कुमार को प्राप्त हुआ।उक्त के अतिरिक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को कलाकृतियों के पिक्चर पोस्टकार्ड, पेन, पेंसिल व रबर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

उक्त अवसर पर आदित्य प्रताप सिंह प्रधानाचार्य,अविनाश सिंह, रमाशंकर राव,कपिल देव,अनिता मल्ल, कौशल्या देवी, धनन्जय कुमार, मीरचंद, गोविंद तथा नसीरुद्दीन बेग आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking