कसया/कुशीनगर। बूद्ध स्थली स्थित भिक्षु चन्द्रमणि धर्मशाला में चल रहे पंचायत सहायकों के विभागीय प्रशिक्षण में आये एक प्रशिक्षु की अपाची बाइक चोरी हो गयी। पीड़ित ने बाइक चोरी की सूचना मुकामी पुलिस को दे दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नरकहवा, ब्लॉक खड्डा, थाना हनुमान गंज, जनपद कुशीनगर निवासी प्रथमेश गौतम पुत्र श्रीकांत प्रसाद जो पंचायत सहायक पद पर कार्यरत हैं। जो भिक्षु चन्द्रमणि वीआईपी धर्मशाला वर्मी मन्दिर में 2 व तीन जनवरी तक चलने वाले विभागीय प्रशिक्षण में आये थे। कसया थाने मे पुलिस को दिए तहरीर में गौतम ने कहा है कि आज धर्मशाला के पार्किंग में सुबह 09 बजे परिसर में सफेद कलर की अपाची बाइक संख्या यूपी 57 ए 51834 खड़ी कर प्रशिक्षण में चला गया। वापस आने पर गाड़ी वहां नहीं थी।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहाँ कि प्रार्थना पत्र मिला है मामले मे आवश्यक कार्यवाही की जा रही है l
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…