News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: माधोपुर में अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 14, 2021  |  3:55 PM

1,013 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: माधोपुर में अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया माधोपुर पूरब टोला में मंगलवार की सुबह बांडी नदी में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश पड़ी हुई शौच करने गये ग्रामीणों ने देखी तथा इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि को दी।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त नदी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश देखकर शोर मचाया, लाश बाड़ी नदी में पेट के बल उतरा रही थी। प्रधान प्रतिनिधि को इस घटना की जानकारी हुई। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा ने कसया थानाध्यक्ष को दूरभाष पर सुचित किया जिसपर क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय, एस.एच.ओ अनिल उपाध्याय ने मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच कर लाश को नदी से बाहर निकलवाया। वृद्ध की उम्र 75- 80 वर्ष के आसपास है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है वहा एकत्रित दो तीन गावो के लोगों से पुछने पर जानकारी मिली कि मृतक इस क्षेत्र का नही है। दो थानो कसया और कुबेरनाथ के चक्कर में लगभग एक घंटे के विचार विमर्श के बाद कसया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दौरान एसआई नंदलाल यादव, कॉन्स्टेबल बहादुर सिंह, कॉन्स्टेबल श्रीकृष्ण पांडेय, कॉन्स्टेबल संदीप सिंह यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking