News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन -चिकित्सक एवं स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही पर जताया रोष

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 6, 2025  |  4:23 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन -चिकित्सक एवं स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही पर जताया रोष

कुशीनगर। बीते 22 मई को सीएचसी तमकुही में प्रसव के बाद हुई प्रसूता की मृत्यु को लेकर परिजनों द्वारा चिकित्सक एवं स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा निलंबन आदि की कार्यवाही के लिये लगातार प्रशासन पर दबाब बनाने हेतु धरना एवं रैली आदि किया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद के सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी आक्रोशित है तथा इस कृत्य को लेकर वे भी आंदोलन करने की स्थिति में दिख रहे है।विदित हो कि उक्त प्रकरण में गठित जांच टीम के रिपोर्ट में प्रसूता के इलाज में किसी भी प्रकार की लापवाही के तथ्य प्राप्त नहीं हुए हैं इसके बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही के तत्कालीन प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अमित राय संविदा चिकित्सक डा0 सलोनी जायसवाल व स्टाफनर्स ममता चौहान को स्थानांतरित कर दिया गया है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 6/6/2025 को प्रांतीय चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी एवं सचिव डॉ उमाशंकर नायक की अगुवाई में जनपद के सभी सीएचसी के अधीक्षक एवं चिकित्साधिकारी द्वारा जिलाधिकारी महोदय महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन देकर अपना रोष प्रकट किया गया।संघ द्वारा अवगत कराया गया कि तमकुही में हुई घटना को लेकर परिजनों एवं कुछ राजनैतिक दलों द्वारा जो कृत्य व अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है उसे लेकर पूरे जनपद के सरकारी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी भयभीत एवं आक्रोशित है। चिकित्सको ने कहा कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार करने का प्रयास किया जाता है और पूरी कोशिश की जाती है कि किसी भी मरीज के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। जिलाधिकारी महोदय से चिकित्सको ने कहा कि परिजनों द्वारा लगातार दबाव बनाने तथा रैली आदि करने से जनपद के सभी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली स्टाफ नर्स एवं एएनएम व पैरा मेडिकल स्टाफ में भी भय का माहौल बना हुआ है उनका भी कहना है कि हम सब अपनी जान जोखिम में डालकर मरीज़ों की सेवा कर रहे है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना होने पर यदि परिजनों द्वारा ऐसा कृत्य किया जायेगा तो फिर हम कैसे कार्य करेंगे।
प्रांतीय चिकित्सा संघ के चिकित्सकों ने जिलाधिकारी महोदय से मार्गदर्शन मांगते हुये अनुरोध किया कि उक्त मामले को यथाशीघ्र पटाक्षेप कराये अन्यथा की दशा में हम सभी भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने वाले में डॉ सूर्यभान कुशवाहा,डॉ राजेश मद्देशिया,डॉ अमित गुप्ता,डॉ अमित राय,डॉ जीशान अली,डॉ सन्दीप,डॉ रजनीश श्रीवास्तव,डॉ पीएन गुप्ता,डॉ शेष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking