News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : प्रधानाचार्य बनाम प्रबंधक : इंटर कॉलेज में लकड़ी को लेकर तकरार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2025  |  2:09 PM

293 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : प्रधानाचार्य बनाम प्रबंधक : इंटर कॉलेज में लकड़ी को लेकर तकरार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर। जिले के एक विद्यालय में प्रधानाचार्य और प्रबंधक के बीच लकड़ी को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। इस प्रकरण ने न केवल विद्यालय प्रशासन को उलझन में डाल दिया है, बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मामला विद्यार्थी इंटर कॉलेज जगदीशपुर बरडीहा का है। प्रधानाचार्य का आरोप है कि 03 अगस्त 2025 की शाम विद्यालय परिसर में रखी गई लकड़ी की एक ट्रॉली प्रबंधक द्वारा उठवा ली गई। जब अगले दिन इस बारे में पूछा गया तो प्रबंधक ने स्वयं स्वीकार किया कि लकड़ी उन्होंने ही हटवाई है।

प्रधानाचार्य के अनुसार उसके बाद से उस लकड़ी का कोई अता-पता नहीं है। इतना ही नहीं, 27 अगस्त को उन्होंने दूरभाष के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी, लेकिन इसके बावजूद 28 अगस्त को पुनः जबरन लकड़ी उठाने का प्रयास किया गया।

प्रधानाचार्य का कहना है कि यह पूरा मामला विद्यालय हित के विरुद्ध है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शेष बची लकड़ी और अन्य सामान भी प्रबंधक द्वारा हटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले उठाई गई लकड़ी की चोरी के मामले में अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक से स्पष्टीकरण जरूर मांगा है, लेकिन अभी तक इस मामले में स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking