News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : प्रेमी से मिलकर पत्नी ने किया पति की हत्या,चार गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 5, 2025  |  7:46 PM

196 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : प्रेमी से मिलकर पत्नी ने किया पति की हत्या,चार गिरफ्तार

कुशीनगर : प्रेमी से मिलकर पत्नी ने किया पति की हत्या,चार गिरफ्तार

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

कुशीनगर । कुबेर स्थान पुलिस ने स्वाट टीम की संयुक्त प्रयास से थाना क्षेत्र में गत दिवस हुए हत्या का खुलासा करते हुए एक महिला के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। धन के लालच में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घटना का अंजाम दिया था, पिछले साल के सितम्बर महीने में उपरोक्त घटना घटी थी।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि थाना कुबेरस्थान पर वादिनी श्रीमती किशमती देवी द्वारा तहरीर दिया गया कि उनके लड़के शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर की उसकी पत्नी आदि द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 19.09.2024 को थाना कुबेरस्थान पर मु0अ0सं0 292/2024 धारा 364/302/120 बी/323/504/506/201 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।इस घटना के विवेचना के क्रम में बुधवार को स्वाट टीम व थाना कुबेरस्थान की संयुक्त टीम द्वारा घटना में सम्मिलित नूर आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर ,नसीम आलम पुत्र नूर आलम निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर ,शाह आलम पुत्र अनवर अली निवासी बसहिया बनबीर पुर थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर ,सीमा सिंह पुत्री सुबाष सिंह सा0 बड़गांव थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पुराना बेल्ट,चार मोबाइल हैंडसेट,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS UP 57 BC 5529 एवं मृतक की मोटरसाइकिल HF डीलक्स की बरामदगी की गयी, बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीयअग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़ें!

पुलिस टीम को अभियुक्ता एवं सहअभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्ता सीमा सिंह की शादी शिवम प्रताप सिंह पुत्र स्व0 सतीश सिंह निवासी ग्राम सखवनिया थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। शिवम प्रताप सिंह की पत्नी अभियुक्ता सीमा सिंह का अवैध संबंध विगत कई वर्षों से प्रकाश में आये अभियुक्त नूर आलम से था। मृतक शिवम प्रताप सिंह शराब के नशे का आदी था। सीमा वर्ष 2022 में शिवम व उसके परिवार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का अभियोग दर्ज करायी एवं पडरौना में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। मृतक शिवम अपनी कीमती जायजाद को बेचने लगा था। सीमा अपने मृतक पति शिवम को पसन्द नहीं करती थी लेकिन उसे जायजाद का लालच था, सीमा दिनांक 03.06.2024 को अपने पति शिवम को रात में करीब 11.00 बजे बेलवनिया(बड़गांव) नहर पर मिलने के लिए बुलाकर पूर्व की योजना एवं षड़यन्त्र के तहत अपने प्रेमी नूर आलम व उसके दोस्त नसीम के साथ हत्या करके उसके शव एवं मोटरसाइकिल को नूर आलम के भाई शाहे आलम के साथ बोलेरो से ले जाकर जंगल सिसवा रेगुलेटर के पूरब नहर में डाल दी थी।

यह बताना लाजमी होगा कि इस हत्याकांड का खुलासा करने में निरीक्षक आशुतोष सिंह प्रभारी स्वाट टीम,थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान ,उप निरीक्षक आलोक कुमार स्वाट टीम ,उप निरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल ,उप निरीक्षक रामप्रवेश सिंह ,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल रंजीत यादव स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल राहुल सिंह स्वाट ,आरक्षी संतोष यादव ,आरक्षी विरेन्द्र सिंह ,महिला आरक्षी रूबी सिंह थाना कुबेरस्थान की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking