News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर:पत्नी की शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने वाले आरोपी पति सास सहित दो अन्य को पुलिस ने भेजा जेल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 18, 2025  |  8:33 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:पत्नी की शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने वाले आरोपी पति सास सहित दो अन्य को पुलिस ने भेजा जेल
  • विशाल ने अपनी मां और पट्टीदार संग मिलकर रची थी गीता को ठीकाने लगाने की साज़िश, पुलिस को दी थी झूठी गुमशुदगी की सूचना
  • घटना में प्रयुक्त एक 2 अदद मोटर साइकिल इत्यादि बरामद

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।स्थानीय थाना क्षेत्रांतर्गत बलुआ नंबर 2 पोखरियहवा टोला निवासी विशाल मौर्या ने बीते 6 मार्च को अपने पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में भरकर स्कुटी पर रखकर गांव से 20 किलोमीटर दूर रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित राजापुर पुरैनी छोटी गंडक नदी के किनारे जमीन में दफना दिया था। उसके बाद विशाल की मां चन्द्रावती देवी ने घटना की तथ्यो को छुपाने के लिए अहिरौली बाजार पुलिस को गीता देवी के गायब होने की झूठी सूचना देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।और मृतका के परिजनों को भी गायब होने की सूचना दी। मृतका के पिता राम अवध मौर्या निवासी देऊरवीर थाना गगहां जनपद गोरखपुर ने पुत्र की हत्या कर शव गायब होने की अशंका जताते हुए। अहिरौली बाजार थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर सभी पहलुओं पर गहनता से जांच में जुटी हुई थी। पुलिस गुरुवार को विशाल को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ करना शुरू किया तो विशाल ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया। विशाल के निशानेदेही पर अहिरौली बाजार पुलिस ने मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी कसया के मौजूदगी में रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी नदी के किनारे जमीन को खोदकर गीता के शव को बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी।गीता देवी के मायके पक्ष के द्वारा आशंका जाहिर करते हुए उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोंगों द्वारा दहेज के लिए हत्या कर शव को कहीं छुपा दिया गया है।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

पुलिस ने सभी तथ्यों की गहनता से जांच की तो जांच के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि गुमशुदा गीता देवी के शव को उनके ससुराल के लोंगों के द्वारा थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजापुर गंडक नदी के किनारे दफन कर दिया गया है।प्रकरण में अभियुक्तों के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की निशान देही पर नियमानुसार सक्षम मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उक्त मृतका के शव को बरामद कर लिया गया है।पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अबतक कुल आरोपी पति 1-विशाल मौर्या पुत्र स्व0 रमेश मौर्या सास अभियुक्ता चन्द्रावती देवी पत्नी स्व: रमेश मौर्य एवं उनके पट्टीदार आशुतोष उर्फ टुनटुन पुत्र राधेश्याम,राधेश्याम पुत्र बिन्देश्वरी निवासी बलुआ नंबर 2 टोला पोखरहियहवां थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किए गये एक अदद फावडा व एक अदद स्कूटी जिसका एक अदद प्लेटिना की बरामदगी की।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, उपनिरीक्षक अमीन अहमद,उपनिरीक्षक
गिरजेश कुमार, उपनिरीक्षक राजनरायन यादव, महिला आरक्षी निधि त्रिपाठी,महिला आरक्षी निरमा शामिल रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking