News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पीएन पाठक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब,जमकर लगे जय श्रीराम के जयकारे

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 31, 2022  |  7:42 PM

859 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीएन पाठक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब,जमकर लगे जय श्रीराम के जयकारे
  • सड़कें जनता से खचाखच भरी रही , भाजपा के पक्ष में दिखा जबर्दस्त माहौल।
  • रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर था।

कुशीनगर। सोमवार को कुशीनगर सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक ने पूरे विधानसभा का भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद पी एन पाठक के इस पहले रोड शो में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने जमकर जय श्रीराम व पीएन पाठक ज़िंदाबाद के जयकारे लगाए। इस दौरान श्री पाठक ने भी जय श्री राम के जयकारे लगाए।भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का रोड शो के रूट पर रेला लगा रहा। रोड शो के रास्ते में घरों के छतों पर लोगों की भीड़ जमा रही। इस दौरान आम जनता में भी योगी मोदी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबर्दस्त माहौल देखने को मिला।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर था ।रोड शो सुबह 9 बजे से गांधी चौक कसया पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रोड शो प्रारम्भ हुआ,रोड शो काफिला प्रेमवलिया,खदही,सपहा,सेखवनिया, शिवपुर,बतरौली,कुबेरस्थान,गांगरानी,होरलपुर,वालखण्डी,जानकीनगर,अर्जुनहा,साखोपार,बाड़ीपुल से चलते हुए बैरिया चौक पर समाप्त हुआ।सपहा में राज पाठक के नेतृत्व में पीएन पाठक का जोरदार स्वागत हुआ व श्री पाठक ने कुबेरस्थान शिवमंदिर में दर्शन भी किया।

जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनचुंबी जयकारो के साथ पी एन पाठक को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. वहां मौजूद कार्यकर्ता रोड शो के दौरान फूलों की बारिश करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सुमित त्रिपाठी,राज पाठक, आदित्य मिश्रा,राकेश दुबे, रमेश,अजय,रत्नेश,विशाल,राज यादव,अंकुर हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking