News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेगे देश-विदेश के लोग- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2021  |  8:11 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेगे देश-विदेश के लोग- रजनीकांत मणि त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image
  • अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण के बाद शुरू अंतराष्ट्रीय उड़ान के साथ कुशीनगर मे होंगे बड़े पैमाने पर विकास

कसया/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। स्थानीय विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलो द्वारा कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण होने के बाद यहां से नियमित उड़ान शुरू हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से देश-विदेश की उडान शुरू होने से हवाई यात्रियों को प्रतिस्पर्धात्मक लागत पर ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे तथा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिल सकेगा। इसके साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी मंगलवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम एतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डा को अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाने व यहा से उडान शुरू कराने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। स्थानीय विधायक होने के नाते जनहित व पर्यटन के विकास के दृष्टिगत इस मांग को पुरा कराना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल मे जनता की मांग को अमलीजाम पहनाने मे जो पहल किया वह मूर्तरूप मे तब्दील हो गया। विधायक ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने कहा था कि बौद्ध सर्किट दुनिया भर बौद्ध धर्म मानने वाले 53 करोड लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। तथागत बुद्ध की धरती कुशीनगर एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल है जहां गौतमबुद्ध ने परिनिर्वाण प्राप्त किया था। कपिल वस्तु, लुम्बिनी, सारनाथ और श्रावस्ती आदि शहरो के अलावा थाईलैंड, श्रीलंका, कंबोडियां, जापान, म्यांमार आदि देशों से सैकडो की संख्या मे श्रद्धालु कुशीनगर मे पूजा – अर्चना के लिए आते है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में दुनिया भर में मशहूर कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उडान शुरू होने के बाद न सिर्फ बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए उनके तीर्थस्थलों की दूरी घट जाएगी बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिलने के वजह से पूर्वांचल और पश्चिमी बिहार के इलाकों की भी सूरत बदल जाएगी। विधायक ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की अब सीधे इंटरनेशनल कनेक्टिविटी होगी। इसके साथ ही यहां विकास को नई रफ्तार मिलेगी तो पर्यटन क्षेत्र को भी पंख लग जाएंगे. विदेशी पर्यटकों को सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक संबंध भी और मजबूत होंगे। उन्होने कहा 20 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के तीसरे क्रियाशील कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करेंगे। इस अविस्मरणीय व एतिहासिक पल के साक्षी जनपदवासियों के साथ-साथ देश-विदेश के लोग बनेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी विकासपरक सोच और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कठिन परिश्रम व भाजपा की विकासपरक नीतियों की बदौलत एयरपोर्ट के उद्घाटन का स्वर्णिम दिन आया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking