News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: घर में चोरी करने आये चोर को पालतू कुत्त्ते ने पकड़ा, दिखाई वफादारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 20, 2022  |  6:13 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: घर में चोरी करने आये चोर को पालतू कुत्त्ते ने पकड़ा, दिखाई वफादारी

कसया/कुशीनगर। जानवरों में कुत्तों की वफादारी के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहे हैं लेकिन कसया थानाक्षेत्र के खोराबार गांव में देखने को मिला। जब घर में चोरी करने आये चोर का पैर पालतू कुत्त्ते ने पकड़ लिया और तबतक नहीं छोड़ा जबतक घर के लोग आ नहीं गए।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में ग्राम निवासी शैलेन्द्र सिंह खाना खाने के बाद घरवालों के साथ सोने चले गए। रात में अपने पालतू कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर जगे तो देखकर आश्चर्य में पड़ गए। कुत्ता एक व्यक्ति का पैर पकड़कर रखा था और कुछ लोग कुत्ते को लाठी, डंडे से पीट रहे थे। यह देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो वे भाग खड़े हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को एक खंम्भे से बांध दिया और पुछ्ताछ की तो पता चला कि यह नकहनी गांव का रहने वाला है और अपने साथियों के साथ चोरी करने की नीयत से घर में घुसे थे और कुत्ते के भौंकने और इनपर हमला करने से इनकी योजना सफल नहीं हुई और शैलेश का पैर अपने जबड़े में कुत्ते ने दबोच लिया और तब छोड़ा जब घर के लोग आ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी मौके पर आई पुलिस पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

इस बावत प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय ने कहा कि पूछताछ में इसके द्वारा अन्य चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं चल रही है और घर पालतू कुत्ते की वफादारी की लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking