News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: बौद्ध कला पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का हूआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2022  |  7:47 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बौद्ध कला पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का हूआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। संग्रहालय की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक 11 जनवरी, 2022 सेे बौद्ध कला पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।प्रदर्शनी में बौद्ध कला के विविध आयामों यथा स्थापत्य, मूर्तिकला व चित्रकला आदि को छायाचित्रों के माध्यम से रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में अन्य देशों की बौद्ध कला के नमूनों को भी दर्शाया गया है। स्थापत्य कला के अन्तर्गत कुशीनगर, सारनाथ, अजन्ता तथा बोधगया में अवस्थित स्थापत्य संरचनाओं के छायाचित्र, मूर्तिकला के में गांधार, मथुरा, अमरावती व सारनाथ शैली की प्रतिमाओं के छायाचित्र, तथा चित्रकला के अन्तर्गत अजन्ता के छायाचित्र प्रदर्शित किए गये हैं। बौद्ध मूर्तिकला में बुद्ध व बोधिसत्वों आदि की मूर्तियों का निर्माण कुषाण काल में महायान सम्प्रदाय के अस्तित्व में आने के बाद आरंभ हुआ था। इससे पूर्व बुद्ध व उनसे जुड़ी घटनाओं का अंकन विविध प्रतीकों यथा पदचिन्ह, पीपल के वृक्ष, स्तूप तथा सिंह आदि के माध्यम से किया जाता था।

प्रदर्शनी के अवलोकन से दर्शकों को बौद्ध कला के विकास व उसके विविध आयामों की जानकारी अत्यन्त सहज ढंग से प्राप्त हो सकेगी। प्रदर्शनी दिनांक 31जनवरी, 2022 तक जनसामान्य के अवलोनार्थ प्रत्येक कार्य दिवसों में जारी रहेगी।उक्त अवसर पर तेज प्रताप शुक्ला, गोविन्द, वेग,विनोद कुमार, अवधेश, मीरचन्द्र आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking