कुशीनगर। नए वर्ष का आगाज रविवार को जिले भर के लोगों ने धूमधाम से किया। शनिवार की रात जैसे ही घड़ी की सूई 12 बजे पर पहुंची, लोगों में एक-दूसरे को बधाई देने का दौर शुरू हो गया। लोग सड़क पर उतर आए और पटाखे फोड़ कर नववर्ष का आगाज किया। जगह-जगह युवकों ने प्रतिबंध के बाद भी डीजे की धुन पर देर रात तक मस्ती की। इधर रविवार की सुबह मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस बार मौसम खुश्क रहा और सूर्य देव की लुका छिपी का खेल जारी रहा।हालांकि ठंड का अहसास लोगों को हो रहा था। बावजूद लोग अहले सुबह से ही पूजा-पाठ में जुट गए थे। इसके बाद ही पिकनिक स्पाटों का रुख किया। सुबह से देर शाम तक पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। शहर से लेकर गांव के लोगों ने वनभोज का आनंद उठाया। वहीं पार्क में बच्चों ने पूरे दिन मस्ती की। नवयुवकों ने डीजे की धुन पर भोजपुरी गीतों पर ठुमके लगाए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग घर में कई आकर्षक व्यंजन बनाकर नव वर्ष पर सपरिवार जश्न मनाया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष का इस्तकबाल किया। जिले में जगह-जगह पिकनिक स्पाटों पर गाजे- बाजे के साथ परिवार के सदस्यों व दोस्तों-यारों के साथ पिकनिक का लुत्फ उठाया। रामकोला धाम से लेकर महापरिनिर्वाण मंदिर ,पनियाहवा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात थे। पिकनिक स्थल पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। पिकनिक स्पाटों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। शराबी एवं शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। सुबह से ही क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग सपरिवार नव वर्ष का आनंद उठाने के लिए पहुंच गए थे। कोरोना संक्रमण से उबरे लोगों ने नव वर्ष 2023 का स्वागत अपने अंदाज से किया। हालांकि बीते वर्ष की तुलना में इस बार भीड़ भी ज्यादे रही। नववर्ष को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। कुशीनगर जनपद की उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर स्थित होने के कारण बिहार प्रदेश से भी लोगो ने कुशीनगर के पिकनिक स्टाप का खूब स्वाद चखा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…