News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर:भैसंहा घाट पर बना पीपा पुल इन दिनों बेमतलब, नांव से आवाजाही कर रहे हैं लोग

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 3, 2022  |  10:42 AM

1,044 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर:भैसंहा घाट पर बना पीपा पुल इन दिनों बेमतलब, नांव से आवाजाही कर रहे हैं लोग

खड्डा/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा के गंडक नदी स्थित भैसहां घाट पर पीपा पुल इन दिनों रेतावासियों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। दूसरे घाट पर आने- जाने का नांव ही एक मात्र सहारा है। नदी पार करने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर अवैध रूप से नाव संचालित कर लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

नांव पर क्षमता से अधिक लोगों व दुपहिया वाहनों को सवार कर कराया जा रहा है नदी पार: बताते चलें कि भैंसहां घाट पर पीपा पुल लगा हुआ है। नदी इन दिनों दो धाराओं में बह रही है जबकि एक ही पुल संचालित है। रेतावासियों को खेती किसानी सहित रेता पार के शिवपुर, बसन्तपुर, मरिचहवा, नरायनपुर, हरिहरपुर आने जाने वालों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। पुल संचालित नहीं होने से बिना किसी वैध सरकारी आदेश पर अवैध तरीके से नांव चलाकर नाविक लोगों से वसूली का कार्य धड़ल्ले से कर रहे है। इन नावों पर क्षमता से अधिक लोग बैठते हैं तथा सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में इस नदी में नाव पलटने से जानमाल का नुकसान हो चुका है।

प्रशासन नहीं ले रही है सुध: नांव पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर वसूली कर नदी पार करा रहे नांव वालों की प्रशासन कोई सुधि नहीं ले रहा है। जिससे कभी भी नदी पर बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking