कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के तहत पत्रकार बृज बिहारी त्रिपाठी संग पत्रकरो ने पौधरोपण किया।
कसया नगर के श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) परिसर में श्री त्रिपाठी ने पौधरोपण किया। अपने संबोधन में श्री त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ सुंदर परिवेश का होना आवश्यक है। इसके लिए धरती को हरा भरा बनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पेड़, पौधों से हमें प्राण वायु के साथ विभिन्न प्रकार की औषधियाँ, फल, फूल व कीमती लकड़ियां भी प्राप्त होती है जो जीवन का आधार है। इस अवसर पर पुजारी देवनरायन शरण दास, पत्रकार हृदयानंद शर्मा, पत्रकार पवन शर्मा, पत्रकार मो. असलम, इन्द्र मिश्र, संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…