News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध को चीवर चढ़ाकर विश्व को पीएम ने दिया करुणा, दया, शांति का संदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2021  |  5:48 PM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध को चीवर चढ़ाकर विश्व को पीएम ने दिया करुणा, दया, शांति का संदेश
  • भारत की संस्कृति बौद्ध समाज की श्रद्धा व आस्था का केंद्र: नरेंद्र मोदी

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल हवाई अड्डा के उद्घाटन व मेडिकल कालेज के शिलान्यास के बाद कुशीनगर पहुंचकर महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन किया और चीवर चढ़ाकर विश्व को करुणा, दया, शांति का संदेश दिया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

बुधवार को 11 बजे करीब सेना के उड़न खटोले से एयरपोर्ट से मैत्रेय भूमि पर बने हेलिपैड पर उतरे और वहां से उनका काफिला मुख्य मंदिर पहुंचा। जहां पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अग्ग महापंडित भदन्त ज्ञानेश्वर की अगुआई मेंभन्ते महेंद्र, भन्ते नन्द रतन, भन्ते अशोक, भन्ते समीथ आदि ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पीएम ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा के तीनों रूप प्रसन्न मुद्रा, चिंतन मुद्रा, महापरिनिर्वाण मुद्रा के दर्शन किये। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय धरोहरों व लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां पुरातत्व अधिकारियों व भिक्षुओं ने बुद्ध स्थली के महत्व को बताया। इसके बाद महापरिनिर्वाण परिसर में आयोजित अभिधम्म दिवस सभा में उपस्थित श्रीलंका से आये 125 डेलीगेट्स, श्रीलंका के दो कैबिनेट मंत्रियों व आये हुए पांच हजार भिक्षुओं को संबोधित करते हुए बौद्ध राष्ट्रों व बुद्ध के उपदेशों की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति विश्व के बौद्ध समाज की श्रद्धा व आस्था का केंद्र है। यहां की समृद्ध संस्कृतियों के जुड़ाव की वजह से श्रीलंका के अतिथि आज भगवान बुद्ध की स्थली पर आए हैं। अपने राष्ट्र की ओर से आप सभी का दिल से स्वागत करता हूँ। कहा कि भारत मे जन्में भगवान बुद्ध के अनुयायी चीन, जापान, कोरिया, ताइवान, वियतनाम, जावा, बाली, बोर्नियो, सुमात्रा, म्यांमार, थाईलैंड आदि देशों विश्व बंधुत्व की परंपरा कायम है। हवाई उड़ान व सुबिधाओं के चलते वैश्विक सम्बन्ध और मजबूत होंगे और पर्यटन, रोजगार, निवेश के अवसर बढ़ेंगे। पीएम ने 20 भिक्षुओं को चीवर दान किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी ने सभी बौद्ध धर्मावलंबियों का स्वागत किया। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री किरन रिजेजु ने संबोधित किया। बुद्ध के पवित्र स्मृति चिन्ह के साथ आये श्रीलंकाई दल का नेतृत्व कर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि राजपक्षे ने कहा कि एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर भारत के मिले आमंत्रण को हम सभी ने खुशी से स्वीकार किया। दोनों देशों के मैत्री सम्बन्ध और मजबूत होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री, विभिन्न देशों के राजनयिक व भिक्षु मौजूद रहे।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking