News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: रोड शो में पीएन पाठक का हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2022  |  8:08 PM

1,049 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रोड शो में पीएन पाठक का हुआ जोरदार स्वागत WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी पीएन पाठक ने सोमवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र का रोड शो के माध्यम से भ्रमण कर जन सम्पर्क किया और आशीर्वाद माँगा । श्री पाठक के भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद इस पहले रोड शो में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने जमकर जय श्रीराम व पीएन पाठक ज़िंदाबाद के नारे लगाए और फूल -मालाओ से स्वागत किया l

आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...

रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर रहा ।रोड शो सुबह 9 बजे से गांधी चौक कसया पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर शुभारम्भ हुआ और काफिला प्रेमवलिया,खदही,सपहा,सेखवनिया, शिवपुर,बतरौली,कुबेरस्थान,गांगरानी,होरलपुर,वालखण्डी,जानकीनगर,अर्जुनहा,साखोपार,बाड़ीपुल से चलते हुए बैरिया चौक पर समाप्त हुआ lइस दौरान सुमितत्रिपाठी ओमप्रकाश वर्मा, दीपक शर्मा, विनोद गिरी, अमरचंद हिंदुस्तानी, राज पाठक, आदित्य मिश्रा,राकेश दुबे, रमेश,अजय,रत्नेश,विशाल,राज यादव,अंकुर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला
लगातार बारिश के बीच संपन्न हुआ रावण दहन, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मठिया मेला

बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking