Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘नटवरलाल’, फर्जी मेडिकल कॉलेज खोलकर फर्जी मार्क सीट देने वाला प्रबंधक गिरफ्तार! पढ़े पूरी खबर!

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 29, 2022, 7:52 PM IST • अब तक 1.9K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के पगरा में फर्जी जननी पैरा मेडिकल कालेज खोलकर सैकड़ो लड़को से लाखो रुपये फीस लेकर फर्जी मार्कशीट व डिग्री देने वाले प्रबन्धक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रीतेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा पीयूष कान्त राय क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान, वांछित/वारण्टियो की गिरफ्तारी के क्रम में वृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया क्षेत्रीय भम्रण में थे कि मुखबीर द्वारा सूचना कि मु0अ0सं0 038/2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजयप्रताप सिंह पुत्र रामकेवल सिंह निवासी ग्राम विशम्भरपुर थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर नगर के बस स्टैंड पर मौजूद है जो कही भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस टीम ने वांछित को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

Advertisement

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र मे फर्जी जननी पैरा मेडिकल कालेज खोलकर सैकड़ो बच्चो से लाखो रुपये फीस लेकर फर्जी मार्क शीट व डिग्री दे देना तथा अभियुक्त के विरुद्ध मा0न्या0 से एनबीडब्लू द्वारा 82/83 जारी हुआ था लेकिन अभियुक्त बादस्तूर फरार चल रहा था जिसे आज गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया।इस गिरफ्तारी के दौरान निरीक्षक भिक्खू राय हे0का0 विनोद सिंह, का0 मिथलेश, का0 लव कुमार आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi