News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 29, 2022  |  7:50 PM

730 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर

रामकोला/कुशीनगर। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्ही गाँव में विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को लेकर तैयारियां जोरो पर है।गुरूवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए. गांव में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी पहुंची और गाँव के अमृत सरोवर, आँगनबाड़ी केंद्र,सामुदायिक शौचालय ,विद्यालय आदि का निरीक्षण की तथा तैयारियों में कोई कमी न रह जाय इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी।इस दौरान

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

गाँव में पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया।गुरूवार को दिनभर गाँव में अधिकारियों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहा।गाँव को चमकाने के लिए अधिकारियों का जमावड़ा था।उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड भी पहुंचे थे।गांव में उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डिप्टी सीएमओ रामदास कुशवाहा ,रामकोला सीएचसी प्रभारी शेष कुमार विश्वकर्मा ,बीडीओ ऊषा पाल,बीपीएम आलोक मिश्रा,बीसीपीएम विनय सिंह,अधिशासी अधिकारी रामकोला अम्बरीष कुमार सिंह समेत आदि अधिकारी गाँव में पहुंच अपने-अपने स्तर से तैयारियों का जायजा लिये।इस दौरान गाँव के प्रधान प्रतिनिधि रामभवन पटेल, राजन कुंवर सहित तमाम ग्रामीण उनके सहयोग में लगे हुए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking