News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वारंटी पकडऩे गई पुलिस पर परिजनों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक गिरफ्तार!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 2, 2021  |  3:19 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वारंटी पकडऩे गई पुलिस पर परिजनों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला, एक गिरफ्तार!

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकौली बावन में वांरटी पकडने गये पुलिस टीम पर परिजनों ने दुर्व्यवहार के साथ ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसमे पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन में वारंटी मनोज पासवान को हल्का उपनिरीक्षक गौरव कुमार वर्मा मय टीम पहुचे, वांछित के दरवाजे पर पहुंचते ही उसके परिजन पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही लाठी डंडा के साथ निकल पडे और पुलिस टीम पर पत्थार चलाने करने लगे जिसके बाद पुलिस टीम पीछे हट गयी और थाने पर इस घटनाक्रम की जानकारी दी, जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुची परंतु वांछित फरार हो गया, पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पूर्व ग्राम प्रधान फूलपत्ती देवी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उपरोक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking