कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 16 मई को जनपद में संभावित आगमन के तहत जिलाधिकारी कुशीनगर एस. राजलिंगम ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर व रामाभार स्तूप के पास बने हेलीपैड तथा रास्तों का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर निर्देशित किया । प्रधानमंत्री की आगमन की तैयारियों की सारी व्यवस्था का उन्होंने निरीक्षण किया और जहां कमियां पाई गई वहां पर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस क्रम में चिकित्सा, विद्युत, विश्राम हेतु कक्ष, सभी का निरीक्षण किया गया। मौके पर उप जिलाधिकारी कसया वरुण पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव, अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे । जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट व आस पास साफ सफाई, तथा सड़क व पूर्व में बने हेलीपेड को ठीक करवाने हेतु निर्देश दिए। इस क्रम में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जाने लगा ।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…