News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़,पुत्र को लगी गोली,पिता गिरफ्तार पिकप वाहन से नौ राशि गौवंश व एक अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 27, 2025  |  10:52 AM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़,पुत्र को लगी गोली,पिता गिरफ्तार पिकप वाहन से नौ राशि गौवंश व एक अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

कुशीनगर : पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़,पुत्र को लगी गोली,पिता गिरफ्तार

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

पिकप वाहन से नौ राशि गौवंश व एक अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

कुशीनगर । गुरुवार को सुबह पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ रविन्द्र नगर धुस थाना क्षेत्र अंतर्गत हो गई,जिसमे एक पशु तस्कर की पैर में गोली लगी है,जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है,वही दूसरा घायल पशु तस्कर के पिता को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। घायल पशु तस्कर के इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल पडरौना भेजा गया हैं।

बताते चलें कि थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत पशु तस्करी की सूचना प्राप्त हुई ।इस सूचना पर तत्काल योजना बनाते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें थाना रविन्द्रनगर धूस, साइबर सेल व थाना कोतवाली पडरौना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्रान्तर्गत होरलापुर चौराहे के पास घेराबंदी कर चेकिंग की शुरू की गई। चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन आते दिखाई दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जिससे पिकप वाहन अनियंत्रित हो गई तथा वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया। काम्बिंग के दौरान एक अभियुक्त मुर्तजा हुसैन पुत्र स्व0 बशीर अहमद निवासी जंगल खिरकिया थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर को पकड़ लिया गया जिसके कब्जे से एक पिकप वाहन से तस्करी कर बध हेतु ले जायी जा रही नौ राशि गौवंश, एक लकड़ी का ठीहा, एक लोहे बाँका, दो रस्सी आदि बरामद किया गया। घटनास्थल से अन्य बदमाश मौके से फरार हो गये थे। जिनके गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी थी जिसके क्रम में होरलापुर कसया टोला कुटीबाग के पास बदमाश की घेराबंदी किया गया। अपने को घिरा देखकर बदमाश द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान समशुल हक पुत्र मुर्तजा हुसैन निवासी जंगल खिरकिया थीना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर के रुप में हुई। जिसको गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस,तीन खोखा कारतूस बरामद किया गया है। घायल गिरफ्तार अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी,गिरफ्तारी के आधार पर थाना रविन्द्रनगर धूस पर क्रमशः मु0अ0स0 38/2025 धारा 111(2)(ii) बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0स0 39/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगायी गयी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

यहां बताना चाहूंगा कि इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त साइबर सेल मय टीम,प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय थाना कोतवाली पडरौना मय टीम,थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र थाना रविन्द्रनगर धूस जनपद कुशीनगर मय टीम की अहम भूमिका रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking