News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस का बड़ा ऐलान: रिश्वतखोरी पर सीधा वार, अब वॉर्डसप पर होगी शिकायत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 26, 2025  |  9:58 PM

702 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस का बड़ा ऐलान: रिश्वतखोरी पर सीधा वार, अब वॉर्डसप पर होगी शिकायत WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति को और अधिक सख्ती से लागू करते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और दलाल प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में जनपद स्तर पर एंटी-करप्शन वॉर्डसप नंबर 7839862229 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी जैसे विवेचक, यातायात पुलिसकर्मी, बीट आरक्षी अथवा पुलिस कार्यालय की किसी भी शाखा में रिश्वत/उत्कोच की मांग की जाती है, तो बिना किसी डर के इस वॉर्डसप नंबर पर शिकायत भेजें।

विशेष रूप से यदि,चरित्र सत्यापन,विभिन्न प्रकार के वेरिफिकेशन,पासपोर्ट वेरिफिकेशन,मुकदमा दर्ज कराने, विवेचना के दौरान,या ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा।किसी भी प्रकार से धन की मांग की जाती है, तो उसकी तत्काल सूचना देने की अपील की गई है। शिकायत के साथ यदि कोई साक्ष्य जैसे फोटो, वीडियो, ऑडियो, चैट या स्क्रीनशॉट उपलब्ध हो, तो उसे भी अवश्य भेजें, जिससे त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

आगे के क्रम में यदि किसी थाने में दलाल प्रवृत्ति के व्यक्तियों का आना-जाना हो और उससे आम जनमानस को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही हो, तो ऐसे व्यक्तियों की शिकायत भी इसी नंबर पर की जा सकती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और नागरिक किसी भी समय अपनी शिकायत भेज सकते हैं। कुशीनगर पुलिस का कहना है कि इस वॉर्डसप नंबर पर केवल भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें ही भेजें। अन्य प्रकार की समस्याओं या प्रार्थना पत्रों के लिए थाना स्तर या संबंधित अधिकारियों के पूर्व से उपलब्ध सीयूजी नंबरों का उपयोग करें।

पुलिस प्रशासन का यह कदम जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking