News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस का बड़ा साइबर ऑपरेशन: 5 सदस्यीय गिरोह दबोचा, 12 लाख की बरामदगी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 10, 2025  |  8:13 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस का बड़ा साइबर ऑपरेशन: 5 सदस्यीय गिरोह दबोचा, 12 लाख की बरामदगी WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने 10 सितम्बर को एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर गैंग का पर्दाफाश कर 5 अपराधियों को दबोच लिया। इनके कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये कीमत की बरामदगी की गई है।

बता दें सूर्या कुमार चौधरी पुत्र देव नन्दन चौधरी निवासी रहमतपुरवासा थाना असरगंज जनपद मुंगेर, बिहार (गैंग सरगना), संजू कुमार चौधरी पुत्र मिश्री चौधरी निवासी गोलाघाट थाना तेतारपुर जनपद भागलपुर, बिहार (सक्रिय सदस्य),कलाम हुसैन पुत्र रहमततुल्लाह अंसारी निवासी कुशमहाँ सूरजपट्टी थाना रामकोला जनपद कुशीनगर (CSC संचालक),मोहम्मद हुसैन पुत्र नबी उल्ला अंसारी निवासी वार्ड नं. 09, बीसीएफ चौराहा थाना कप्तानगंज, कुशीनगर (CSC संचालक),अभिषेक गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी परतावलबाजार थाना श्यामदेउरवा, जनपद महाराजगंज (CSC संचालक) शातिर अभियुक्तों को दबोचा गया हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से (कुल कीमत लगभग ₹12 लाख),साइबर फ्रॉड से अर्जित ₹1,00,500 नगद,19 एंड्रॉइड स्मार्टफोन (14 चोरी के व 5 अपराध में प्रयुक्त),13 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड,2 लैपटॉप,1 एटीएम कार्ड,14 सिम कार्ड,2 मोटरसाइकिल (UP51AK5486 व UP56AL9318) की बरामदगी हुई हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि यह गैंग बाजार और सब्जी मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल चोरी करता था।
बिना लॉक वाले मोबाइल में माई आधार ऐप से आधार नंबर निकालकर UPI पिन रीसेट कर लेते थे और फर्जी आधार बनाकर CSC/जनसेवा केंद्र से खाते से पैसे निकालते थे।लॉक वाले मोबाइल में सिम निकालकर दूसरे फोन में डालते और UPI ऐप डाउनलोड कर उसी प्रक्रिया से रकम उड़ाते थे। इस गैंग के खिलाफ थाना साइबर क्राइम व थाना रामकोला में दर्ज मुकदमों में आईटी एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

इस सफलता को दिलाने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पन्त, साइबर सेल,प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, साइबर क्राइम थाना,निरीक्षक मनमोहन मिश्रा, साइबर थाना,उप निरीक्षक बादल यादव, साइबर थाना,हेड कांस्टेबल विजय चौधरी, आरक्षी अखिलेश गुप्ता, आरक्षी प्रशान्त मिश्रा, आरक्षी अमित गुप्ता, आरक्षी सूरज सरोज, आरक्षी शाकिब की भूमिका प्रमुख रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ़ साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि आमजन को भी सतर्क रहने का सन्देश मिला है कि मोबाइल चोरी केवल डिवाइस का नुकसान नहीं बल्कि बैंक खातों को भी खाली कर देते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking