News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पिकअप से 08 गोवंश की तस्करी करते 02 गिरफ्तार एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चली कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 27, 2025  |  7:51 PM

288 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पिकअप से 08 गोवंश की तस्करी करते 02 गिरफ्तार एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चली कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में हाटा पुलिस ने 27 अगस्त 2025 को कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया।

थाना कोतवाली हाटा पुलिस टीम ने एक पिकअप वाहन संख्या UP32CZ2885 से क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 08 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मु0अ0सं0 478/2025 धारा 3/5ए,बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जानकारी रहे कि पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है, गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग विभिन्न स्थानों से गोवंश पकड़कर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक लादकर बिहार ले जाकर बेच देते हैं। इसके बाद होने वाले आर्थिक लाभ को आपस में बांट लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज यादव पुत्र श्रीराम यादव, निवासी केशरुवा, थाना शिवपुरा, जनपद बलिया,ओमप्रकाश वर्मा पुत्र जोगेंद्र वर्मा, निवासी खड़सरहा, थाना खेजुरी, जनपद बलिया के रूप में हुआ हैं।

क्या कहते हैं एसपी कुशीनगर :

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने इस संवाददाता से कहा कि जिले में पशु तस्करी और अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गतिविधि करने की हिम्मत न कर सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking