News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ दो सर्राफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 2, 2025  |  5:11 PM

271 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ दो सर्राफा व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद कुशीनगर की पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना अहिरौली बाजार, थाना कोतवाली हाटा, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दो सर्राफा व्यापारी भी शामिल हैं, जो चोरी के आभूषण खरीदते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नगद, वाहन और असलहा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गिरोह का सरगना जमालुद्दीन पुत्र रिसाद उर्फ इरसाद अली है, जो अपने साथियों के साथ संगठित तरीके से कुशीनगर और आसपास के जिलों में दिन में दुकानों व मकानों की रेकी करता था और रात में सेंधमारी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी का सामान सर्राफा कारोबारियों को बेचा जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि जमालुद्दीन चोरी से कमाए गए धन का इस्तेमाल नेपाल के कसीनों में जुआ खेलने के लिए करता था। उसके खिलाफ कुशीनगर और गोरखपुर में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त में जमालुद्दीन पुत्र रिसाद उर्फ इरसाद अली निवासी बेंदुआर माफी टोला, थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर,घनश्याम वर्मा पुत्र स्व0 मोतीलाल वर्मा, निवासी वृंदावन कॉलोनी सुकरौली, थाना हाटा, कुशीनगर (सर्राफा व्यापारी),भोला वर्मा उर्फ अभिषेक पुत्र जितेन्द्र वर्मा, निवासी वृंदावन कॉलोनी सुकरौली, थाना हाटा, कुशीनगर (सर्राफा व्यापारी) इनका नाम शामिल है।
बरामद सामान (कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये),25,000 रुपये नकद,सोने के आभूषण: 2 चैन, 4 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, 3 जोड़ी झुमके, 1 मांगटीका,चांदी के आभूषण: 2 जोड़ी पाजेब, 3 जोड़ी पायल, 1 कंगन,एक तमंचा और 2 कारतूस (315 बोर),चोरी के पैसों से खरीदी गई टाटा अल्ट्रोज कार (UP34 BL 6665),चोरी के पैसों से खरीदी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (UP57 BY 2779) की बरामदगी हुईं हैं। अभियोगों का विवरण पर अगर नजर किया जाए तो गिरफ्तार आरोपियों पर थाना अहिरौली बाजार और हाटा कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 307, 305ए, 331(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वहीं जमालुद्दीन के विरुद्ध गोरखपुर और कुशीनगर में पहले से दर्जनों मुकदमे लंबित हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि पुलिस टीम को सफलता का श्रेय को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे (अहिरौली बाजार), प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह (स्वाट टीम), उप निरीक्षक शरद भारती (सर्विलांस सेल) समेत दर्जनों पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे।

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने पूरी टीम की इस सराहनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking