News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर पुलिस की चेतावनी, शैक्षणिक संस्थानों से सौ गज की दायरे में नहीं बिकेंगे तम्बाकू उत्पाद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2024  |  6:49 PM

119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस की चेतावनी, शैक्षणिक संस्थानों से सौ गज की दायरे में नहीं बिकेंगे तम्बाकू उत्पाद WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार शैक्षाणिक संस्थानों से 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने (एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान) के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में अभियान चलाया गया,जिसमे छः गुमटियों और दुकानदारों को चेतावनी देते हुए अभियान के विषय में जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बुधवार को थाना ए0एच0टी0 कुशीनगर के प्रभारी निरीक्षक राम चन्द्र राम मय हमराह द्वारा विद्यालय परिसर के 100 गज धूम्रपान निषेध अभियान के अन्तर्गत छः गिमटियों व दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया गया व “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत् खिडकिया माता मन्दिर जटहां रोड पर मन्दिर परिसर में कई जोडों के विवाह के बारे में लोग चर्चा कर रहे थे तो लोगों को एकत्रित कर लोगों बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया। वही उन्हें बालिका व बालिकाओं का बाल विवाह न करें यदि बाल विवाह करते हुए पाये जायेगे तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा मन्दिर के मुख्य पुजारी को रजिस्ट्रर बनाने एवं शादी करने आये विवाहित जोडों का आधार कार्ड लेकर रखने के लिए बताया गया।

रेलवे स्टेशन पडरौना में मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति रोकने के लिए कार्यवाही की गयी और लोगों को मिशन शक्ति,साईबर अपराध से सम्बन्धित अभियान के बारे में जानकारी दी गई व हैल्पलाईन नं0 1090 ,112,1076,181 व 1930 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारें में बालक,बालिकाओं के सम्बन्ध में शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking