News Addaa WhatsApp Group Join करें

“कुशीनगर पुलिस की सबसे बड़ी पकड़ : दो ट्रक समेत 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 4, 2025  |  5:38 PM

324 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“कुशीनगर पुलिस की सबसे बड़ी पकड़ : दो ट्रक समेत 60 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार” WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

कुशीनगर । अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली पडरौना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद कर हरियाणा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब और वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

बता दे, थाना कोतवाली पडरौना पुलिस टीम ने तस्करी में प्रयुक्त टाटा कंपनी के दो ट्रक (UP81ET1576 और CG04PQ5701) को रोककर तलाशी ली। इस दौरान दोनों वाहनों में बने गुप्त बॉक्स से कुल 224 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 196 पेटी McDowells No.1 Deluxe Whisky Original और 28 पेटी Royal Challenge Fine Reserve Whisky शामिल है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो पंजाब और चंडीगढ़ से शराब लाकर चोरी-छिपे बिहार ले जाता है। वहां ऊंचे दाम पर इसे बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मु0अ0सं0 475/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 238/111 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में
अजीत धीमर (कश्यप) पुत्र सुरेश कश्यप, निवासी ग्राम बईयापुर उर्फ बंयापुर थाना सदर, जिला सोनीपत (हरियाणा,दीपक गुलिया पुत्र शील कुमार, निवासी ग्राम बाजीतपुर सबौली थाना कुंडली तहसील राई, जिला सोनीपत (हरियाणा),मनीष जाट पुत्र सूरजमल जाट, निवासी ग्राम चमारिया थाना सदर, जिला रोहतास (हरियाणा) शामिल है।
बरामदगी विवरण (कुल अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये) 224 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये),दो ट्रक (अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये) अनुमानित हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना हर्षवर्धन सिंह, चौकी प्रभारी बांसी नागेन्द्र चौहान, हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह, आरक्षी धर्मेन्द्र चौहान, आरक्षी राजेश यादव एवं आरक्षी सोमनाथ चौहान शामिल रहे।

यह सफलता पुलिस की सजगता का परिणाम है और इसने अवैध शराब कारोबारियों के नेटवर्क को करारा झटका दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking