कुशीनगर । जिले के पुलिस महकमे में बीती देर रात बड़े स्तर पर तबादले किए गए। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस आदेश के तहत दो इंस्पेक्टर, 32 उपनिरीक्षक, 10 हेड कांस्टेबल और 59 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से पुलिस लाइन में जमे पुलिसकर्मियों को थानों व विभिन्न सेल में योगदान के लिए भेजा गया है, जबकि कुछ थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है।
एसपी कुशीनगर के इस कदम को जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त व निष्पक्ष बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस फेरबदल से थानों के कामकाज में नई ऊर्जा और पारदर्शिता आएगी।
कुल मिलाकर, कुशीनगर पुलिस महकमे में हुआ यह बड़ा बदलाव आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था की दिशा और दशा पर सीधा असर डालने वाला साबित हो सकता है।


खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…