News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मनोरंजन के नाम पर परोसी गई फूहड़ता को लेकर सोशल मीडिया पर डोल मेला को लेकर सवाल जवाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  8:31 PM

1,189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मनोरंजन के नाम पर परोसी गई फूहड़ता को लेकर सोशल मीडिया पर डोल मेला को लेकर सवाल जवाब
  • डोल मेले में आर्केस्ट्रा के साथ अखाड़ा कलाकारों के आगे पीछे तमाम देवी देवताओं के झांकी के अलावा भारत माता और तिरंगे की दिखी झलक
  • पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने किया था इस बार इस बार डोल मेले का शुभारंभ

पडरौना/कुशीनगर। पडरौना नगर में रबिवार की रात आयोजित रही रहे प्रसिद्ध श्री कृष्णा डोल मेला में सांस्कृतिक आयोजन के नाम पर फूड़हता परोसी जा रही है. मेले में मनोरंजन के नाम पर अश्लील नाच-गानों को लेकर नगर के युवा और राजनितिक दलों के नेताओं के साथ कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराया है.मेला देखने आए नाबालिग बच्चों,बच्चियों सहित युवा और महिलाओं की उपस्थिति में ऐसे फूहड़ आयोजन पर आपत्ति के बाद अब मामला फेसबुक व्हाट्सएप पर तूल पकड़ने लगा है.हालांकि अभी इस पर किसी भी हिंदू युवा वाहिनी के नेता या भाजपा चाहे आरएसएस की ओर से फूहड़ नाच-गानों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई हैं। यह बात अलग है कि डोल मेले में परोसी गई अश्लीलता के मामले में सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाले लोगों को मेले में आर्केस्ट्रा के साथ अखाड़ा कलाकारों के आगे पीछे तमाम देवी देवताओं के झांकी के अलावा भारत माता और तिरंगे की झलक दिखाई दिया था।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

दो वर्ष तक चले करोना महामारी के वजह से किसी भी धार्मिक त्यौहार का आयोजन नहीं हुआ था। महामारी से निजात पाते ही रविवार को रात पडरौना डोल मेला में दूर-दराज से श्रद्धालु ओर आमजन पहुंचे थे। ऐसे में मनोरंजन के नाम महिलाओं से अश्लील नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन लोगों का अखर रहा।

गौरतलब हो कि भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता आरपीएन सिंह ने अखाड़ा नंबर 7 डोल का शुभारम्भ किया था । इस दौरान नगर के सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटु और कई हिंदू नेता के आलावा भाजपा नेता मौजूद हुए थे.इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए डोले मेले के आयोजकों से अब लोग फूहड़ डांस प्रस्तुतियों पर सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं.मेले में फूड़ता को लेकर भाजपा नेताओं समेत हिंदू नेता और जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों ने व्हाट्सएप फेसबुक पर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking