News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रैली-जुलूस पर 11 फरवरी तक रोक

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 1, 2022  |  4:44 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रैली-जुलूस पर 11 फरवरी तक रोक WhatsApp
Responsive image
  • डोर-टू-डोर कैम्पेन में 20 व्यक्तियों के साथ प्रचार करने की अनुमति

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद में रोड शो,पदयात्रा, साइकिल,बाइक,वाहन रैली तथा जुलूस इत्यादि11 फरवरी 2022 तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 1 फरवरी 2022 से समस्त चरणों हेतु राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम 1000 व्यक्तियों अथवा मैदान की क्षमता के 50% अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नियत सीमा, जो कम हो तक भौतिक रूप से मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। आयोग द्वारा डोर-टू-डोर कैंपेन की सीमा में वृद्धि की गई है अब डोर टू डोर कैंपेन के तहत 10 व्यक्तियों के स्थान पर 20 व्यक्तियों( सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर) के साथ प्रचार किया जा सकता है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों हेतु अधिकतम 500 व्यक्तियों अथवा हॉल के क्षमता के 50% अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले समस्त प्रत्याशियों से कोविड-19 व्यवहार एवं दिशा-निर्देशों तथा निर्वाचन संबंधित समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking