कसया/कुशीनगर। जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन संस्था द्वारा बहूत ही सराहनीय सामाजिक कार्य विगत एक सप्ताह से किया जा रहा है ।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व सन्स्था के संरक्षक रंजन गोपाले द्वारा स्नेह सदन में रह रहे निराश्रित बच्चों को 26 दिसम्बर रविवार से प्रतिदिन सुबह का अल्पाहार वितरित किया जा रहा है। प्रतिदिन बच्चों को अलग अलग प्रकार के खाद्य पदार्थ दिए जाते है। संरक्षक रंजन गोपाले का कहना है कि कुछ लोग धर्म मे आस्था रखते हुए लाखो करोड़ों की सम्पत्ति दान कर देते है लेकिन जिन्हें वाकई में जरूरत है उन तक बहुत कम लोग ही सुविधा के साथ पहुच पाते है।
इन निराश्रित बच्चो के चेहरे पर अगर हम छोटे से खर्च और प्रयास से मुस्कान ला सकते है तो उसके सामने दुनिया की सारी दौलत बेकार है। रंजन गोपाले ने बच्चों को हर सम्भव सुबिधा मुहैया कराने की बात कही और शिक्षा व नौकरी का भरोशा दिया। इससे पूर्व जीवन आधार वेल्फेयर फाउंडेशन सन्स्था के अजय, डॉक्टर सौरभ बबरे द्वारा मेडिकल कैम्प में मरीजों की जांच की गई।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…