News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे नियमित कोविड समीक्षा बैठक संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2022  |  6:04 PM

787 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम की अध्यक्षता मे नियमित कोविड समीक्षा बैठक संपन्न हुई

कुशीनगर। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कोविड की नियमित होने वाली समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा डाटा अपलोडिंग, निगरानी समितियों द्वारा कितने परिवारों से सम्पर्क किया गया, दवाओं के वितरण की स्थिति, कॉंट्रेक्ट ट्रेसिंग, वेक्सिनेशन से छूटे हुए व्यक्तियों की संख्या की जानकारी, आदि के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

जिलाधिकारी ने 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों के टीकाकरण की जानकारी लेते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी का टीकाकरण कराना आपकी जिम्मेदारी है, साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त थानों में हो रहे टीकाकरण के स्थिति की जानकारी लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक को को निर्देशित किया कि यदि किसी थाने में वेक्सिनेशन हेतु टीम नही पहुंच रही है तो इसकी सूचना अवश्य उपलब्ध कराएंl

बैठक के दौरान वेक्सिनेशन टीम द्वारा 11 बजे तक निर्धारित स्थान पर नही पहुंचने सम्बन्धी मामले पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभावी कदम उठाए जाने हेतु निर्देश दिये गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, सहित सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking