News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की हुई समीक्षा! मंडलायुक्त, डीआईजी समेत सभी अफसर रहे मौजूद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2022  |  6:36 PM

819 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की हुई समीक्षा! मंडलायुक्त, डीआईजी समेत सभी अफसर रहे मौजूद

कुशीनगर। विकास कार्यों, कानून व्यवस्था एवं  समीक्षा संबंधित बैठक मंडलायुक्त रवि कुमार एन जी, डी आई जी जे रविन्द्र गौड़ की अध्यक्षता में इम्पीरियल होटल कुशीनगर में शनिवार को संपन्न की गई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

बैठक में निराश्रित गौ आश्रय स्थल, हर घर नल योजना, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, इंडिया मार्का हैंड पम्प, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, गेंहू खरीद, प्र0 स्व निधि, प्र0 जन आरोग्य, प्र0 आवास योजना शहरी/ग्रामीण, मनरेगा आदि विन्दुओं पर संबंधित अधिकारियों से अद्यतन रिपोर्ट व कार्यवाही की रिपोर्ट ली गई। बैठक में जनपद में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई।

इसी  क्रम में मंडलायुक्त ने पेय जल टंकी को फंक्शनल कराने, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण, इंडिया मार्का हैंड पम्प की गुणवत्ता पर ध्यान देने, किसान सम्मान निधि के तहत अवशेष किसानों को योजना से आच्छादित करने, गोल्डेन कार्ड आवंटन के सापेक्ष वास्तविक स्थिति, कार्ड धारकों को कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी हेतु जागरूकता, अस्पतालों में स्वच्छता, जनपद में कटान की स्थिति, कटान से निपटने हेतु तैयारियों से सम्बंधित  दिशा निर्देश दिया ।

बैठक में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी सहित जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking