News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कुकुत्था नदी पर विश्वबैंक सहायतित प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत रिवर फ़्रंट डेवलपमेंट कार्य होगा प्रारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 17, 2022  |  6:07 AM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुकुत्था नदी पर विश्वबैंक सहायतित प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत रिवर फ़्रंट डेवलपमेंट कार्य होगा प्रारम्भ WhatsApp
Responsive image
  • मुख्य परियोजना निदेशक शिवपाल सिंह ने प्रभागीय वनाधिकारी को लिखें पत्र मे कहा हैं कुकुत्था नदी पर रिवर फ़्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रस्तावित हैं l

कसया/कुशीनगर। विश्वबैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर प्रोग्राम के तहत कुकुत्था नदी पर रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रारंभ करने को लेकर बन विभाग से अनापत्ति मांगी गई है।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

पर्यटन विभाग द्वारा विश्वबैंक सहायतित प्रो पुअर प्रोग्राम को लेकर प्रदेश के अपर मुख्य परियोजना निदेशक शिवपाल सिंह ने प्रभागीय बनाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि कुकुत्था नदी पर मधुरिया के पास रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रस्तावित है। जिसके तहत 150 मीटर पहुंच मार्ग, पूर्व निर्मित घाट का सुंदरीकरण एवं विस्तारीकरण, श्रेणी 6- 4 गाटा संख्या -4 रकबा 0.551 (रेता) व पर्यटकों हेतु बुनियादी सुविधाएं, इंटरप्रेटेशन सेंटर आदि गाटा संख्या 6 रकबा 1.141 बन विभाग की भूमि पर कार्य प्रस्तावित है। निदेशक ने कहा है कि प्रस्तावित स्थल का कुछ भू भाग बन विभाग की होने के दृष्टिगत कार्य प्रारंभ होने से पूर्व अनापत्ति आवश्यक है। समस्त प्रस्तावित कार्य मंडलायुक्त गोरखपुर, जिलाधिकारी कुशीनगर की संस्तुति के उपरांत परियोजना के लिए चिन्हित है। परियोजना को लेकर साइट प्लान, एरिया मैप, अभिलेख आदि भी संलग्न कर बन महकमे को भेजा है। श्री सिंह ने अनापत्ति निर्गत कराने का अनुरोध किया है। इस सबन्ध में सहायक पर्यटन अधिकारी कुशीनगर डा. राजेश कुमार भारती ने बताया कि प्रभागीय बनाधिकारी के द्वारा कुकुत्था नदी की कार्य योजना के स्वामित्व से सम्बंधित वार्ता हुई है और बन विभाग के साथ साथ जल विभाग, खनन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि प्रमुख विभागों से अनापत्ति प्राप्त होते ही कार्य योजना का प्रेजेंटेशन होते ही कार्यदायी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा स्थानीय प्रशासन और बौद्ध स्थली के विशेषज्ञों से प्राप्त अभिमत और सुझावों के अनुरूप अति शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने का प्रयास किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking