पडरौना/कुशीनगर ।आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रा दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को देर शाम को कोतवाली पडरौना परिसर से रूट मार्च फूट पेट्रोलियम नागरिक पुलिस पीएसी तिरंगा झंडा रैली का आयोजन हुआ। तिरंगा रैली का शुभारंभ सांसद विजय कुमार दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा रैली कोतवाली से निकलकर सीधे मेन रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंची। इसके बाद रामकोला रोड होते हुए बावली चौक तक पहुंचा। इस तरह तिरंगा रैली नगर के साहबगंज मोहल्ला होते हुए तिलक चौक से सीधे कोतवाली परिसर पहुंचे संपन्न हो गई। डीएम एसराज लिंगम,एसपी धवल जायसवाल,एडीसनल एसपी रितेश कुमार सिंह,सांसद विजय कुमार दुबे सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटु, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा,रामकोला बिनय प्रकाश गौड़,खड्डा विवेकानंद शुक्ला के देखरेख में नगर में निकली तिरंगा रैली के पीछे बज रहे है राष्ट्रीय धुन नगर वासियों को देश भक्ति के धुन में आकर्षित कर रहा था। तिरंगा रैली में शामिल पुलिस के जवानों को हाथों में तिरंगा भी मानो देश की प्रति शोभा बढ़ा रहे थे।
इस दौरान सदर एसडीएम महात्मा सिंह,सदर कुंदन सिंह, इंस्पेक्टर पडरौना राज प्रकाश सिंह, क्षएसआई अनिल कुमार सिंह समेत जनपद के कई थानों के थानेदार के अलावा पीएससी के दर्जनों संख्या में शामिल जवान और यातायात पुलिस के सिपाही शामिल रहे।
कुशीनगर। जिले में इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा…
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…
चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी…
खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…