कसया/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी विधानसभाओं में हो रही बूथ स्तरीय बैठक के क्रम में रविवार को नगर स्थित पार्टी के कैम्प कार्यालय पर सपा व गठबंधन दलों की बैठक सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव को लेकर जारी किए गए आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि अचार संहिता का पालन करते हुए शत प्रतिशत मतदानको लेकर सपा जागरूक है और पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी। इस अवसर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सपा को विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दिलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व से प्रत्याशी घोषित करने की मांग किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।
इस दौरान अलाउद्दीन अंसारी, मनोज तिवारी, शाहिद लारी, लल्लन चौधरी, ऐनुल हक, अनवर खान, एके बादल, उग्रसेन यादव, राजीव प्रताप सिंह, राजू पाण्डेय, आशिक अली, श्याम चौहान, मार्कण्डेय तिवारी, जितेंद्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…