News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एसबीआई उपलब्ध कराएगा विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2021  |  12:42 PM

564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एसबीआई उपलब्ध कराएगा विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में आने वाले विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा कुशीनगर विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा उपलब्ध कराएगा।अब तक यहां इसकी सुविधा नहीं होने से विदेशी पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।सन 1978 में पहली बार बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर परिसर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विस्तार पटल खुला था।इसके पहले यहां किसी बैंक की न तो शाखा थी और न ही कोई विस्तार पटल था।प्रारंभ में यहां विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा थी।कुछ समय बाद वह सुविधा बंद हो गई।अब कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने जा रही है।वीजा मिलने के बाद कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।अबतक एयरपोर्ट या बैंक के किसी ब्रांच में विदेशी मुद्रा विनिमय की सुविधा नहीं है।ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एयरपोर्ट या बुद्धस्थली कुशीनगर में विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है।एसबीआई कुशीनगर के नवागत शाखा प्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह कुशीनगर ब्रांच में विदेशी मुद्रा विनिमय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह करेंगे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

राज पाठक/न्यूज अड्डा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking